Where was the Hindustan Socialist Republican Association founded?| Central Assembly bomb case was done by| हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन |केंद्रीय असेंबली बम कांड |

 हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA)-

काकोरी कांड के बाद पुलिस द्वारा चलाए गए दमन चक्र के फल स्वरुप हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन का अस्तित्व कुछ समय के लिए समाप्त हो गया किंतु बाद में विजय कुमार सिंह, शिव वर्मा ,जयदेव कपूर ,भगत सिंह ,भगवती चरण वोहरा तथा सुखदेव ने चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में HRA को पुनः संगठित करने का कार्य शुरू किया | अगस्त 1928 में फिरोज शाह कोटला मैदान दिल्ली में चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में HRA का नाम बदलकर HSRA रखा गया | इसका मुख्य उद्देश्य भारत के भारत में समाजवादी, गणतंत्रवादी, राज्य की स्थापना करना था |
            1928 में साइमन कमीशन के बहिष्कार के लिए भयानक प्रदर्शन हुए, इन प्रदर्शनों में भाग लेने वालों पर अंग्रेजी शासन ने लाठीचार्ज भी किया , इसी लाठीचार्ज से आहत होकर लाला लाजपत राय की 17 नवंबर 1928 को मृत्यु हो गई |
         HSRA के सदस्य एक गुप्त सूचना के तहत पुलिस सुपरिटेंडेंट स्कॉट को मारने की योजना बनाई | 17 दिसंबर 1928 को ए०एस०पी० सांडर्स के आते ही राजगुरु ने गोली मार दी ,अंत में चंद्रशेखर आजाद ने तीन चार गोली मारकर लाला लाजपत राय को मौत का बदला ले लिया |





केंद्रीय असेंबली बम कांड-

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के दो सदस्यों भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधानसभा दिल्ली में बम फेंका | बम खाली बेंच पर फेंका | इस बम विस्फोट का एक ही उद्देश्य था कि HSRA की आवाज ब्रिटिश सरकार तक पहुंचे | बम फटने के बाद उन्होंने- 'इंकलाब जिंदाबाद , साम्राज्यवाद मुर्दाबाद' का नारा लगाया और उनकी अपने साथ लाए हुए पर्चे हवा में उछाल दिए |इसके कुछ देर बाद ही पुलिस आ गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया |

Comments

Popular posts from this blog

Instagram Reels Viral Kaise Kare? 5 Proven Secrets for Fast Growth (2026)

10 Proven Ways to Earn Money Online”