UPSSSC JE High Court Decision 2025: Full Details & PDF Download
Allahabad High Court Order Summary - UPSSSC JE Case इलाहाबाद हाई कोर्ट (लखनऊ बेंच) का आदेश दिनांक: 10 दिसंबर, 2025 | UPSSSC JE भर्ती विवाद कोर्ट: इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ जज: माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती संगीता चंद्रा और माननीय न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय केस 1: Writ-A No. 4442 of 2024 (याचिकाकर्ता: ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) केस 2: Writ-A No. 4443 of 2024 (याचिकाकर्ता: शुभम चंद्र त्रिपाठी व अन्य) प्रतिवादी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) व अन्य 1. मामले की पृष्ठभूमि (Background) डिग्री धारकों (B.Tech) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती में शामिल होने के लिए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले आदेश दिया था कि डिग्री धारकों को परीक्षा में बैठने दिया जाए, लेकिन उनकी नियुक्ति हाई कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी। चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट और नियुक्ति पर रोक थी। डिप्लोमा धारी (डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ) ने भी कोर्ट में हस्तक्...